बीजिंग गोआन की नजर बेनफिका के स्ट्राइकर जोनास पर

रियो डी जनेरियो, 11 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी फुटबाल क्लब बीजिंग गोआन ने ब्राजील के पूर्व स्ट्राइकर जोनास ओलिविएरा को अनुबंध की पेशकश दी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ब्राजीलियाई अखबार ‘लांस’ के हवाले से कहा है कि बेनफिका के 32 वर्षीय खिलाड़ी जोनास को एक साल के लिए 60 लाख डॉलर के वेतन का प्रस्ताव मिला है।

टखने की चोट से जूझ रहे जोनास ने इस सत्र में बेनफिका के लिए खेले गए 15 मैचों में नौ गोल दागे हैं और क्लब को चैम्पियंस लीग के अंतिम-16 दौर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

जोनास अगर बीजिंग गोआन क्लब का प्रस्ताव स्वीकार कर लेते हैं, तो वह चीनी सुपर लीग क्लब में राल्फ और रेनाटो अगस्तो के बाद शामिल होने वाले अगले ब्राजीलियाई खिलाड़ी बन जाएंगे।

ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के लिए 12 मुकाबले खेल चुके जोनास 2014 में वालेंसिया से बेनफिका में शामिल हुए। बेनफिका के लिए अब तक वह 97 मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 76 गोल दागे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493