देश की आर्थिक योजना बनाने वाली निकाय राष्ट्रीय विकास एवं सुधार आयोग (एनडीआरसी) ने कहा कि गरीबी में रहने वाले 24.9 लाख लोगों को इस साल के लिए निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के मद्देनजर विकसित इलाकों में बसाया गया है।
चीन ने 2020 तक पूरी तरह से गरीबी मिटाने का संकल्प लिया है और गरीबों को स्थानांतरित कर विकसित इलाकों में बसाना इसी रणनीति का एक हिस्सा है।
साल 2016 के अंत तक गरीबी में जीवन बिताने वालों की संख्या 4.5 करोड़ दर्ज की गई, इनमें से कई लोग बिना सड़क, पानी और बिजली की आपूर्ति वाले इलाकों में रह रहे थे।
dharmpath.com dharmpath