लंदन स्थित ‘सीरियाई आब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ के मुताबिक, देश के पूर्वोत्तर प्रांत अलेप्पो को आईएस के चंगुल से आजाद कराने लिए चली हफ्तों की लड़ाई के बाद तुर्की की सेना और सशस्त्र विद्रोहियों ने अल-बाब पर आक्रमण कर दिया।
ब्रिटेन स्थित निगरानी समूह के अनुसार, तुर्की की सेना और सशस्त्र विद्रोही शहर के उत्तरी और पश्चिमी हिस्से में आतंकवादियों से लड़ रहे हैं।
तुर्की की सेना जहां शहर के उत्तरी, पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में आईएस से लड़ रही है, वहीं सीरियाई सेना ने अल-बाब के दक्षिणी इलाके की घेराबंदी कर रखी है।
dharmpath.com dharmpath