विक्रम संग काम करेंगे रवि किशन, आर. के. सुरेश

चेन्नई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। बड़े पर्दे पर नकारात्मक भूमिकाओं के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता रवि किशन और आर. के. सुरेश तमिल फिल्म में अभिनेता विक्रम के साथ काम करेंगे। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। इस सप्ताह के मध्य से फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।

फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा, “रवि और सुरेश दोनों खलनायक की भूमिका में हैं। वे दोनों सशक्त भूमिकाओं में हैं और विक्रम के साथ दिखाई देंगे। वे इस महीने के मध्य से सेट पर शामिल हो सकते हैं।”

तमन्ना भाटिया फिल्म की नायिका हैं और वह पहली बार विक्रम के साथ दिखाई देंगी।

विजय चंद्र द्वारा निर्देशित फिल्म मारधाड़ से भरपूर है।

इसके साथ वह तमिल फिल्म ‘धुव्र नटचतिरम’ की शूटिंग के लिए तैयार हैं। इसमें वह दो अलग-अलग अवतारों में दिखाई देंगे।

फिल्म का संगीत एस.एस.थामन देंगे और वह अल्बम का एक गीत पहले ही रिकॉर्ड कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493