‘तम्मा तम्मा’ में वरुण के नए तेवर

मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में अभिनेता वरुण धवन ‘तम्मा तम्मा’ गीत पर थिरकते नजर आएंगे। उनका कहना है कि 1980 के दशक के आखिर के इस गीत का जादू एक बार नई पीढ़ी के सिर चढ़कर बोलेगा।

वरुण और आलिया 1989 की फिल्म ‘थानेदार’ के गीत ‘तम्मा तम्मा’ पर ठुमके लगाते नजर आएंगे। ‘थानेदार’ का मूल गीत संजय दत्त और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था।

वरुण ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, “‘तम्मा तम्मा’ एक बार फिर.. गुड मार्निग।”

‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में वरुण और आलिया तीसरी बार साथ दिखाई देंगे। दोनों ने करण जौहर की 2012 की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के साथ करियर की शुरुआत की थी और शशांक खेतान निर्देशित 2014 की ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां’ में भी साथ नजर आए।

धर्मा प्रोडक्शंस के तहत हीरू यश जौहर व करण जौहर द्वारा निर्मित और फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ 10 मार्च को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493