भारत असाधारण लोगों का देश : एकॉन

लॉस एंजेलिस, 13 फरवरी (आईएएनएस)। पांच बार ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामित अमेरिकी गायक-रैपर एकॉन ने सोमवार को भारत के बारे में कहा कि यह आसाधारण और प्रतिभाशाली लोगों का देश है।

एकॉन से ट्विटर पर प्रशंसकों से चैट के दौरान, भारत के बारे में कुछ शब्द कहने के लिए कहा गया था। इस पर उन्होंने लिखा, “भारत असाधारण और प्रतिभाशाली लोगों का देश है।”

एकॉन ने शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘रा.वन’ के लिए ‘छमक छल्लो’ गाना गाया था।

एकॉन को उनके सुपरहिट गाने ‘लॉक्ड अप’, ‘लोनली’, ‘आई वाना लव यू’ के लिए जाना जाता है। एकॉन ने अभिनय में भी अपना हाथ आजमाया है। उन्होंने फिल्म ‘ब्लैक नवंबर’, ‘अमेरिकन हाइस्ट’ और ‘पॉप स्टार : नेवर स्टॉप नेवर स्टॉपिंग’ में अभिनय किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493