बाफ्टा अवार्ड्स में देव पटेल को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार

लंदन, 13 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय मूल के ब्रिटिश अभिनेता देव पटेल को 70वें बाफ्टा अवॉर्डस में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के पुरस्कार से नवाजा गया।

देव को ‘लॉयन’ में निभाए किरदार के लिए यह पुरस्कार मिला है। फिल्म को सर्वश्रेष्ठ ‘अडेप्टिड स्क्रीनप्ले’ का पुरस्कार भी मिला।

बाफ्टा पुरस्कार समारोह के 70वें संस्करण के विजेताओं की घोषणा लंदन के रॉयल एल्बर्ट हॉल में हुई।

‘स्लमडॉग मिलियनेर’ में मुख्य भूमिका निभाने वाले देव के नाम को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता की श्रेणी में एरॉन टेलर-जॉनसन (नॉकटर्नल एनिमल), जेफ ब्रिजेस (हेल और हाई वॉटर), हॉफ ग्रांट (फ्लोरेंस फोस्टर जेंकिंस) और महेरशाला अली (मूनलाइट) के साथ नामांकित किया गया था।

पटेल ने आईएएनएस से पूर्व में कहा था, “अगर मैं कहूं कि पुरस्कार मायने नहीं रखते तो यह झूठ होगा। आवॉर्ड्स किसी का करियर बदल सकते हैं। आपको इससे पहचान मिलती है।”

गार्थ डेविस निर्देशित फिल्म ‘लॉयन’ सारू ब्रियर्ले की आत्मकथा ‘ए लांग वे होम’ पर आधारित है। यह एक भारतीय लड़के की सच्ची कहानी है, जो ट्रेन में सोते हुए अपने घर से मीलों दूर अनजानों के बीच में पहुंच जाता है। बाद में एक ऑस्ट्रेलियाई दंपति उसे गोद लेता है, पर इस बीच उसे भाषा सहित कई अन्य चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493