बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण पर विचार कर रहा है दक्षिण कोरिया

सियोल, 13 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि उत्तर कोरिया द्वारा मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण करने के जवाब में दक्षिण कोरिया भी बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण करने पर विचार कर रहा है।

रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी योनहाप को बताया, “रविवार को उत्तर कोरिया द्वारा किए गए परीक्षण के जवाब में हम अपनी सुरक्षा चिंताओं को दूर करने और उत्तर कोरिया को उसके आक्रामक रवैये के जवाब के अपने उपायों की समीक्षा कर रहे हैं।”

अधिकारी ने बताया कि सेना 300 किलोमीटर से अधिक की दूरी तक वार करने वाली हिनमू-2ए या 500 किलोमीटर से अधिक दूरी तक वार करने में सक्षम हिनमू-2बी के परीक्षण पर विचार कर रही है।

इस मिसाइल प्रक्षेपण के वीडियो या तस्वीर को जारी करने पर भी विचार हो रहा है।

हालिया वर्षो में उत्तर कोरिया की सेना ने नए विकसित मिसाइलों का परीक्षण किया है। कम्युनिस्ट शासन ने पिछले साल ही दो परमाणु परीक्षण और कई मिसाइल लांच किए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493