प्योंगयांग पर सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाने की मांग

टोक्यो, 13 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया द्वारा रविवार को मध्यम दूरी की एक मिसाइल के परीक्षण के बाद जापान, दक्षिण कोरिया तथा अमेरिका ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की आपात बैठक बुलाने का आह्वान किया।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, जापान के विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि जापान सरकार ने अपने दो सहयोगियों के साथ मिलकर जल्द से जल्द संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक बैठक बुलाने का आग्रह किया है।

प्योंगयांग द्वारा रविवार को किया गया मिसाइल परीक्षण अक्टूबर के मिसाइल परीक्षण के बाद पहला परीक्षण तथा डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद किम जोंग-उन सरकार का पहला सैन्य उकसावा है।

उत्तर कोरिया की कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के मुताबिक, उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन की निगरानी में रविवार को मध्यम दूरी तक मार करने वाली पुकगुकसोंग-2 मिसाइल का रविवार को परीक्षण किया गया।

दक्षिण कोरिया तथा अमेरिका ने इस मिसाइल परीक्षण की रविवार को पुष्टि की।

एक अमेरिकी अधिकारी ने सीएनएन से कहा कि जापान सागर में गिरने से पहले मिसाइल ने 500 किलोमीटर की दूरी तय की, जिसे उत्तर प्योंगान प्रांत से छोड़ा गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493