सेल्टा वीगो पर जीत के लिए ग्रीजमैन ने एटलेटिको को सराहा

मेड्रिड, 13 फरवरी (आईएएनएस)। एटलेटिको मेड्रिड के फारवर्ड एंटोनी ग्रीजमैन ने स्पेनिश लीग में खेले गए मैच के अंतिम क्षणों में किए गए दो गोल से सेल्टा वीगो पर मिली जीत के लिए अपने टीम की सराहना की है।

लीग के 22वें दौर में रविवार रात खेले गए मैच में एटलेटिको ने वीगो को 3-2 से मात दी।

मुकाबले के पहले हाफ के पांचवें मिनट में ही सेल्टा वीगो ने गोल दागकर खाता खोला था। इसके बाद एटलेटिको ने 11वें मिनट में गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर किया।

मुकाबले के दूसरे हाफ में मैच की समाप्ति से कुछ मिनट पहले किए गए दो गोल की बदौलत एटलेटिको ने 3-2 से जीत हासिल की। इस बीच, 78वें मिनट में वीगो की ओर से भी गोल किया गया था।

‘बेइन स्पोर्ट्स’ को दिए एक बयान में ग्रीजमैन ने कहा, “सच यह है कि यह बेहद रोमांचक मैच था। हमें पता था कि यह मैच ऐसा ही होगा और हम इसके लिए तैयार थे। हमने एक टीम की तरह इस मैच को खेला और आपने देखा कि फिर क्या हुआ।”

इस जीत के साथ ही एटलेटिको ने लीग सूची में चौथा स्थान हासिल कर लिया है। वह तीसरे स्थान पर काबिज सेविला क्लब से चार अंक दूर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493