न्यूजीलैंड व द. अफ्रीका के बीच चौथा एकदिवसीय मैच हेमिल्टन में

क्राइस्टचर्च, 14 फरवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला का चौथा मैच एक मार्च को नेपियर के मैकलीन पार्क की जगह हेमिल्टन के सेडोन पार्क में खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने यह जानकारी दी है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट के अनुसार, नेपियर नगर परिषद द्वारा 2 फरवरी को बारिश के बाद मैकलीन पार्क में आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का मैच न हो पाने की जांच की गई है। इस जांच में मैकलीन पार्क के मैदान प्रबंधन, व जल निकासी प्रणाली में तत्काल सुधार की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया है।

नगर परिषद और क्रिकेट बोर्ड ने मैकलीन पार्क में आगे होने वाले क्रिकेट मैचों को ध्यान में रखते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे एकदिवसीय मैच के स्थल में बदलाव किए जाने पर सहमति जताई। इसी कारण, इस मैच का आयोजन अब एक मार्च को हेमिल्टन के सेडोन पार्क में होगा।

मैकलीन पार्क में मैच के लिए दर्शकों द्वारा खरीदे गए टिकटों के पैसे उन्हें वापस लौटाए जाएंगे।

न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य परिचालन अधिकारी एंथोनी क्रूमे ने कहा, “मैकलीन पार्क की जल निकासी प्रणाली में कुछ समस्याएं आई हैं, जिन्हें सुलझाया जाना जरूरी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493