गुटेरेस ने उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण की निंदा की

डीपीआरके ने यह मिसाइल परीक्षण 12 फरवरी को किया था।

महासचिव ने सोमवार को एक बयान में कहा, “यह काम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का एक और उल्लंघन है। उत्तर कोरिया के नेतृत्व को अपने अंतर्राष्ट्रीय दायित्वों के साथ परमाणु मुक्त रास्ते पर वापस आ जाना चाहिए।”

बयान के अनुसार, महासचिव ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से एक संयुक्त तरीके से इस स्थिति से निपटने की अपील की।

समाचार एजेंसी ‘केसीएनए’ के अनुसार, उत्तर कोरिया ने सोमवार को दावा किया कि उसने पुकगूकसोंग-2 मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। यह सतह से सतह पर मार करने वाली मध्यम व लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493