नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘रनिंग शादी’ के प्रचार में व्यस्त फिल्मकार शूजित सरकार ने कहा है कि अगर उन्हें मौका मिले तो वह हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मेरिल स्ट्रीप के साथ भागना चाहेंगे।
यहां सोमवार को आईएएनएस मुख्यालय पहुंचे शूजित से यह पूछे जाने पर कि वह किसके साथ फरार होना चाहेंगे? इस पर उन्होंने कहा, “मैं मेरिल स्ट्रीप के साथ फरार होना चाहूंगा, क्योंकि वह मेरी पसंदीदा अभिनेत्री हैं।”
उन्होंने कहा कि मेरिल स्ट्रीप को वह इसलिए पसंद नहीं करते हैं, क्योंकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उन्हें अंहकारी कहा, बल्कि इसलिए पसंद करते हैं, क्योंकि वह बेहतरीन कलाकार हैं।
शूजित सरकार की जो मौजूदा पत्नी हैं, उनके साथ उन्होंने भागकर शादी की थी। वह ‘रनिंग शादी’ के सह-कलाकार अमित साध और तापसी पन्नू संग आईएएनएस के कार्यालय पहुंचे। यह फिल्म अमित रॉय द्वारा निर्देशित है।
वहीं तापसी ने कहा कि वह पहले से शादीशुदा व्यक्ति के साथ भागना पसंद करेंगी।
अमित साध ने कहा, “नहीं। ऋतिक (रोशन) फ्री हैं।”
इसके बाद तापसी ने कहा, “तो मैं एंटी मूरे के साथ भाग सकती हूं। फिर मैं आसानी से ब्रिटेन जा सकूंगी।”
‘रनिंग शादी’ शुक्रवार को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath