असल जिंदगी में किसी को थप्पड़ नहीं मार सकती : तापसी

नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री तापसी पन्नू फिल्मों में भले ही मारधाड़ वाले दृश्यों में हड्डियां तोड़ते हुए नजर आ सकती हैं, लेकिन असल जिंदगी में वह किसी को थप्पड़ तक नहीं मार सकतीं।

तापसी ने अक्षय कुमार अभिनीत ‘बेबी’ में अपने मारधाड़ का कौशल दिखाया है। वह ‘द गाजी अटैक’ और ‘नाम शबाना’ में मारधाड़ करते नजर आएंगी।

यहां फिल्म प्रचार के लिए आईएएनएस मुख्यालय पहुंचीं तापसी ने कहा, “अब तक, आपने जो कुछ भी देखा, जैसे मुझे मीनल अरोड़ा (पिंक का किरदार) के रूप में पहचान मिली। असल जिंदगी में, मैं किसी को थप्पड़ नहीं मार सकती, मारधाड़ करना तो दूर की बात है।”

वर्तमान में आगामी फिल्म ‘रनिंग शादी’ के प्रचार में व्यस्त तापसी ने कहा कि यह पहली ऐसी फिल्म थी, जो उनके कम्फर्ट जोन से बाहर थी।

तापसी ने कहा, “यह मेरा डोमेन है और इसपर पूरा नियंत्रण है। मैंने इसे इसलिए चुना, क्योंकि मैं खुद पर्दे पर आना चाहती थी। इस तरह का किरदार निभाना खुद के लिए वरदान जैसा हो सकता है।”

अमित रॉय द्वारा निर्देशित ‘रनिंग शादी’ शुक्रवार को रिलीज होगी। इसमें अमित साध भी प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493