गोल्फ : दूसरे खिताब के लिए उतरेंगी नेहा

कोलकाता, 14 फरवरी (आईएएनएस)। हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर का साल का पहले चरण का खिताब अपने नाम करने वाली स्थानीय खिलाड़ी नेहा त्रिपाठी बुधवार से शुरू हो रहे टूर्नामेंट के तीसरे चरण में खिताब की प्रबल दावेदार के तौर पर उतरेंगी।

नेहा इस समय मेरिट सूची में 2,10,000 रूपये की कुल कमाई के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

अभी तक इस साल टूर्नामेंट के दो चरणों में से एक में उन्हें सफलता मिली है। रॉयल कलकत्ता गोल्फ क्लब में खेले जाने वाले इस तीसरे चरण में जीत उन्हें मेरिट सूची में शीर्ष स्थान पर पहुंचा देगी। पंचकूला की अमनदीप द्राल इस समय शीर्ष पर हैं।

नेहा को इस टूर्नामेंट में अमनदीप के अलावा स्मृति मेहरा से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिलने की उम्मीद है। स्मृति पिछले दो चरणों में जीत के काफी करीब आकर चूक गई थीं। उनकी कोशिश अपना साल का पहला खिताब जीतने की होगी।

स्मृति इस समय मेरिट सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

चौथे स्थान पर काबिज गुड़गांव की गौरिका बिश्नोई और शर्मिला निकोलेट से भी इन सभी को कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493