स्पेनिश लीग : एइबर ने ग्रेनाडा को 4-0 से हराया

एइबर (स्पेन), 14 फरवरी (आईएएनएस)। स्पेनिश लीग में सोमवार देर रात खेले गए मैच में एइबर ने ग्रेनाडा को 4-0 से मात दी।

इस जीत के साथ ही ला लीगा सूची में एइबर ने सातवां स्थान हासिल कर लिया है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, इस सत्र में ग्रेनाडा की कोशिश अपनी दूसरी जीत हासिल करने की थी। लेकिन, एइबर ने 4-0 से करारी हार देकर क्लब की सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

मुकाबले के पहले हाफ में एड्रियान गोंजालेज ने 11वें मिनट में गोल दागकर एइबर का खाता खोला। इसके बाद 39वें मिनट में सर्गी एनरिक ने क्लब के लिए दूसरा गोल दागा और 2-0 से बढ़त बनाई।

इसके बाद मैच के दूसरे हाफ में इवान रामीस (52वें मिनट) और प्रेडो लियोन (62वें मिनट) ने एइबर क्लब के लिए दो और गोल दागकर टीम को ग्रेनाडा पर 4-0 से जीत दिलाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493