यूरोप दौरे पर ब्राजील फुटबाल टीम के कोच टिटे

रियो डी जनेरियो, 14 फरवरी (आईएएनएस)। ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के मुख्य कोच टिटे और उनके स्टाफ के अन्य सदस्य राष्ट्रीय टीम के फुटबाल खिलाड़ियों और उन खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखने के लिए एक सप्ताह के यूरोप दौरे पर हैं जिनके राष्ट्रीय टीम में चुने जाने की उम्मीद है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, टिटे और उनके सहायक एडु गास्पर इस दौरे के दौरान यूईएफए चैम्पियंस लीग में बार्सिलोना-पेरिस सेंट जर्मेन और बायर्न म्यूनिख-आर्सेनल के मैचों को देखेंगे।

ब्राजील फुटबाल परिसंघ (सीबीएफ) की वेबसाइट पर जारी बयान में एडु ने कहा, “इस बात को एक बार फिर स्पष्ट करना चाहता हूं कि हमने खिलाड़ियों को परखने का काम नहीं रोका है।”

एडु ने कहा, “इस प्रकार निगरानी रखने के जरिए हम अपने काम को बढ़ा रहे हैं और यूरोपीय क्लबों के कोचिंग स्टाफ के साथ संपर्क में सुधार कर रहे हैं।”

सीबीएफ ने कहा कि टिटे के स्टॉफ में शामिल अन्य सदस्य अगले छह दिनों तक रियल मेड्रिड, वालेंसिया, जुवेंतस, पोटरे, इंटर मिलान के मैचों को देखेंगे।

ब्राजील की टीम आगामी 20 मार्च को विश्व कप क्वालीफायर में उरुग्वे की टीम से मोंटेवीडियो में भिड़ेगी। इस मैच में जीत हासिल करने पर ब्राजील की टीम 2018 में रूस में होने वाले फुटबाल विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493