डैरेन स्मिथ न्यूजीलैंड हॉकी टीम के मुख्य कोच

ऑकलैंड, 14 फरवरी (आईएएनएस)। पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी डैरेन स्मिथ को मंगलवार को न्यूजीलैंड की पुरुष हॉकी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया।

वह कोलिन बैच का स्थान लेंगे जिन्होंने पिछले साल दिसम्बर में अपना पद छोड़ दिया था।

स्मिथ 1995 से 2006 तक न्यूजीलैंड की टीम का हिस्सा थे। उन्होंने अपने देश के लिए 212 मैच खेले हैं। वह 2007 से 2012 तक राष्ट्रीय टीम के सहायक कोच भी रह चुके हैं। इसके बाद आयरलैंड की महिला टीम के मुख्य कोच रहे। 2015 में उन्होंने यह पद छोड़ा।

स्मिथ मुख्य कोच की जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं। स्मिथ के अनुसार यह पद हासिल करना उनका व्यक्तिगत सपना था।

उन्होंने एक बयान में कहा, “मैं न्यूजीलैंड की पुरुष हॉकी टीम का मुख्य कोच बनाए जाने से बेहद उत्साहित हूं। मैं इसके बारे में पिछले 20 साल से सोच रहा था।”

उन्होंने कहा, “मैं इस पद के लिए काफी जुनूनी हूं और मेरा मानना है कि टीम इस समय शानदार फॉर्म में है और इसमें बेहतर करने का माद्दा भी है।”

न्यूजीलैंड का ध्यान इस साल हॉकी वल्र्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) के जोहानिसबर्ग में होने वाले सेमीफाइनल पर होगा। यह टूर्नामेंट 2018 में होने वाले हॉकी विश्व कर के लिए क्वालीफाई टूर्नामेंट भी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493