चीन के फूझू से न्यूयॉर्क के लिए सीधी उड़ान

उड़ान संख्या एमएफ849 ने फूझू से सुबह 9.15 बजे उड़ान भरी और यह 14.5 घंटे की लंबी यात्रा के बाद न्यूयॉर्क पहुंचेगी।

उड़ान सेवा फूझु से सोमवार, बुधवार और शनिवार को रवाना होगी, जबकि न्यूयॉर्क से दोपहर 12.55 बजे लौटेगी।

बीजिंग, शंघाई और गुआंग्झू के बाद फूझू चौथा शहर बन गया है जहां से न्यूयॉर्क के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू हुई है। न्यूयॉर्क में फूझू मूल के कुल 800,000 लोग रह रहे हैं।

विमानन कंपनी शिएमेन एयरलाइंस के चेयरमैन चे शांगलुन के मुताबिक, चीन के शिएमेन शहर से अमेरिका के लॉस एंजेलिस तक भी सीधी उड़ान सेवा जून से शुरू करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493