अफगानिस्तान श्रृंखला के लिए जिम्बाब्वे टीम में रिचर्ड, मुम्बा

हरारे, 15 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रही पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए जिम्बाब्वे टीम में नवोदित बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रिचर्ड नगारावा और कार्ल मुम्बा को शामिल किया गया है।

जिम्बाब्वे क्रिकेट ने बुधवार को यह जानकारी दी।

वेबसाइट ‘ईएसपीएनक्रिकइन्फो डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, रिचर्ड नगारावा ने पिछले साल अंडर-19 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने कुल पांच विकेट चटकाए थे।

21 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुम्बा ने पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ खेली गई श्रृंखला से पदार्पण किया था।

अफगानिस्तान के खिलाफ पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए पिछले सप्ताह जिम्बाब्वे टीम की घोषणा की गई थी। ये मैच 16 से 26 फरवरी के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे।

जिम्बाब्वे टीम : ग्रीम क्रेमर (कप्तान), पी. जे. मूर (विकेटकीपर), रयान बुर्ल, तारीसाई मुसाकांदा, सिकंदर रजा, मैल्कम वालर, एल्टन चिगुम्बुरा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, डोनाल्ड तिरिपानो, तेंदाई चतारा, क्रिस्टोफर पोफु, नाथन वालर, क्रेग एर्विने, सोलोमोन मिरे, कार्ल मुम्बा और रिचर्ड नगारावा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493