पहले फैशन समझ की चर्चा से प्रभावित हो जाती थी : डेजी शाह

मुंबई, 15 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री डेजी शाह का कहना है कि ग्लैमर जगत में कदम रखने के प्रारंभिक दिनों में उनकी फैशन समझ को लेकर जब चर्चा होती थी, तो वह उससे प्रभावित हो जाती थीं।

डेजी ने आईएएनएस से कहा, “शुरुआत में मुझे यह (फैशन समझ की चर्चा) प्रभावित करता था, लेकिन अब मैं प्रभावित नहीं होती, क्योंकि मैं यह समझ चुकी हूं कि हर किसी की अलग-अलग पसंद और नापसंद होती है, यही कारण है कि यह व्यक्तिगत स्टाइल स्टेटमेंट कहलाता है।”

डेजी (32) पिछली बार 2015 की फिल्म ‘हेट स्टोरी-3’ में नजर आई थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ चीजें पसंद हैं, लेकिन फैशन को लेकर आंका जाना पसंद नहीं है। उनका मानना है कि वह कपड़े खुद के लिए पहनती हैं।

यह पूछे जाने पर कि किस चीज ने उन्हें पर्दे से दूर कर रखा है तो उन्होंेने कहा कि जैसा किरदार वह निभा चुकी हैं, उससे अलग किरदार वाली फिल्मों में काम करने की कोशिश कर रही हैं।

सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म ‘जय हो’ से बॉलीवुड में कदम रख चुकीं डेजी फिलहाल रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘रामरतन’ में काम कर रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493