मुंबई, 15 फरवरी (आईएएनएस)। हाल में आई फिल्म ‘काबिल’ और ‘रईस’ में अभिनेता नरेंद्र झा मुख्य भूमिका में नजर आए थे। उनका मानना है कि बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के टकराव के बावजूद दोनों फिल्मों को अच्छी प्रतिक्रिया मिली।
25 जनवरी को रिलीज ‘रईस’ और ‘काबिल’ दोनों ने 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।
फिल्म ‘रईस’ में नरेंद्र झा ने मूसाभाई का किरदार निभाया है। वहीं फिल्म ‘काबिल’ में वह पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं।
नरेंद्र ने एक बयान में कहा, “मैं खुश हूं कि 2017 मेरे लिए अच्छा रहा। भगवान की कृपा से मेरी दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। लोगों ने मेरे काम की चर्चा की और इसका o्रेय मुझे भी दे रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “यह अच्छा लगता है जब लोग आपके काम की सराहना करते हैं।”
फिल्म ‘काबिल’ में ऋतिक के साथ काम करने के बारे में नरेंद्र ने कहा, “हमने इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है। काम की गंभीरता को ऋतिक में देखा जा सकता है। उन्होंने मेरा बहुत सहयोग किया। वह जमीन से जुड़े इंसान हैं।”
dharmpath.com dharmpath