बचपन से राजकुमारी बनना चाहती थी : कृतिका

मुंबई, 15 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री कृतिका कामरा का कहना है कि वह बचपन से राजकुमारी बनना चाहती थीं और राजकुमारी की तरह रहना चाहती थीं। अभिनेत्री आगामी टीवी शो ‘प्रेम या पहेली : चंद्रकांता’ में मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

कृतिका ने एक बयान में कहा, “बचपन से मैं हमेशा राजकुमारी की तरह रहना और राजकुमारी बनना चाहती थी और आज मैं इसे साकार करने में सक्षम हो गई हूं।”

लाइफ ओके पर प्रसारित होने जा रहा यह शो देवकीनंदन खत्री के उपन्यास ‘चंद्रकांता’ पर आधारित है, लेकिन इस बार इसे अलग नजरिए से दर्शाया जाएगा।

अभिनेत्री का कहना है कि कोशिश करने से ही सपने सच होते हैं।

कृतिका के मुताबिक, सपना सच होने के उत्साह को वह शब्दों में बयां नहीं कर सकतीं। सौंदर्य की प्रतीक चंद्रकांता की भूमिका निभाने का अवसर मिलने पर उन्हें गर्व है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493