मुंबई, 15 फरवरी (आईएएनएस)। ऐतिहासिक कहानी पर आधारित टीवी शो ‘शेर-ए-पंजाब : महाराजा रणजीत सिंह’ में काम कर रहे अभिनेता शालीन भनोट ने इस शो की सफलता के लिए स्वर्ण मंदिर में मत्था टेककर आर्शीवाद लिया।
लाइफ ओके पर प्रसारित होने वाले इस शो में भनोट महाराजा रणजीत सिंह के पिता महा सिंह के किरदार में नजर आएंगे।
शालीन ने अपने बयान में कहा, “मैं पहली बार सरदार की भूमिका निभा रहा हूं, इसलिए मैंने इस शो के लिए स्वर्ण मंदिर आकर बाबा जी का आर्शीवाद लेने का फैसला किया। शो के सभी कलाकार बहुत धार्मिक हैं और इसके साथ खास जुड़ाव महसूस करते हैं, इसलिए मैंने खुद के लिए और सबके लिए कढ़ा प्रसाद खरीदा है।”
अभिनेता ने बताया कि उन्होंेने एक कड़ा भी खरीदा है, जिसे वह पूरे शो के दौरान पहने रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह कड़ा उनके लिए सौभाग्यशाली साबित होगा।
dharmpath.com dharmpath