काबुल, 15 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने एक सप्ताह के भीतर मादक पदार्थो के नौ तस्करों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मादक पदार्थ रोधी पुलिस ने तस्करों को काबुल, नांगरहार, घोर और निमरोज प्रांतों से हिरासत में लिया है।
पुलिस ने इस दौरान 29 किग्रा हेरोइन, 22 किग्रा से अधिक अफीम और 810 किग्रा हशीश जब्त किया है।
पुलिस ने चार वाहन और छह मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
दुनिया में सबसे ज्यादा अफीम की खेती आतंकवाद प्रभावित अफगानिस्तान के दक्षिणी और पश्चिमी इलाके में की जाती है। यहां सरकारी सुरक्षा बलों की बहुत कम मौजूदगी है।
dharmpath.com dharmpath