चैम्पियंस लीग : प्री-क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में जीता बायर्न

बर्लिन, 16 फरवरी (आईएएनएस)। बायर्न म्यूनिख ने यूईएफए चैम्पियंस लीग के प्री-क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में आर्सेनल को 5-1 से मात दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस मैच में बायर्न के लिए थियागो एलसांतरा ने दो गोल किए।

मैच की शुरुआत 11वें मिनट में बायर्न की ओर से दागे गए गोल से हुई। यह गोल अर्जेन रोब्बेन की ओर से हुआ। इसके बाद 30वें मिनट में आर्सेनल ने गोल गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर किया। हालांकि, इस मैच में यह आर्सेनल की ओर से दागा गया एकमात्र गोल था।

इसके बाद बायर्न ने दूसरे हाफ में अपने खेल को और भी तेज करते हुए आर्सेनल को बढ़त हासिल करने का एक भी मौैका नहीं दिया और लगातार चार गोल किए।

बायर्न के लिए दूसरे हाफ में रॉबर्ट लेवानडॉस्की (53वें मिनट), एलसांतरा (56वें, 63वें मिनट), थोमस मुलर (88वें मिनट) ने किए।

बायर्न के कोच कार्लो एंसेलोटी ने कहा, “हमने अच्छा प्रदर्शन किया और प्रतिद्वंद्वी क्लब को गोल दागने का दूसरा मौका नहीं दिया। परिणाम बहुत महत्वपूर्ण चीज है, लेकिन हमने अपना आक्रामक खेल दिखाया।”

बायर्न का आर्सेनल के खिलाफ लीग के प्री-क्वार्टर फाइनल के दूसरे चरण का मुकाबला सात मार्च को लंदन में होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493