ब्यूनस आयर्स, 16 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अर्जेटीना के राष्ट्रपति मॉरिशियो माक्री के साथ टेलीफोन वार्ता की।
इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र विशेष रूप से वेनेजुएला के बारे में चर्चा हुई।
अर्जेटीना के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, बुधवार को इस पांच मिनट की फोन वार्ता में ट्रंप ने माक्री को अमेरिका आने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि वह बहुत खुश हैं क्योंकि अमेरिका में नए रोजगारों का सृजन हो रहा है।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद दोनों नेताओं के बीच इस तरह की दूसरी वार्ता है।
अर्जेटीना के मुताबिक, दोनों नेताओं की वार्ता काफी सौहार्दपूर्ण थी लेकिन इस बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई।
dharmpath.com dharmpath