नागा चैतन्य तमिल फिल्म उद्योग में डेब्यू के लिए तैयार

चेन्नई, 16 फरवरी (आईएएनएस)। तेलुगू फिल्म अभिनेता नागा चैतन्य आगामी तमिल हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘नारागासूरन’ के लिए निर्देशक कार्तिक नरेन के साथ काम करेंगे। इस फिल्म के साथ चैतन्य का तमिल फिल्म उद्योग में डेब्यू होने जा रहा है।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “नागा चैतन्य ने इस फिल्म की टीम के साथ काम शुरू कर दिया है। इस फिल्म में दो मुख्य कलाकार होंगे और दूसरे हीरो के लिए अरविंद स्वामी से बात चल रही है। कार्तिक ने हाल ही में अरविंद से मुलाकात की थी लेकिन उन्होंने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।”

इसके अलावा चैतन्य गौतम वासुदेव मेनन की 2010 की तमिल रोमांटिक फिल्म ‘विनायथांडी वारुवाया’ की तेलुगू रीमेक में भी काम करेंगे, वह पहले इस फिल्म में विशेष भूमिका निभा चुके हैं, लेकिन इस बार तेलुगू कड़ी में उनकी किरदार लंबा होगा।

इस फिल्म की शूटिंग जून के मध्य तक शुरू हो सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493