लॉस एंजेलिस, 16 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक निकी कारो डिज्नी की लाइव-एक्शन फिल्म ‘मुलान’ के निर्देशन के लिए बातचीत कर रही हैं।
वेबसाइट ‘हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ के मुताबिक, फिल्म ‘द जूकीपर्स वाइफ’ फेम कारो इसी नाम के आगामी एनिमेटेड फिल्म के कास्ट को लेकर स्टूडियो के अधिकारियों से बातचीत कर रही हैं।
फिल्म ‘मुलान’ का निर्देशन करने का प्रस्ताव हालांकि केवल उन्होंने ही नहीं दिया है, बल्कि फिल्म ‘वंडर वुमेन’ की निर्देशक पेट्टी जेंकिंस और मिशेल मैकलारेन ने भी ऐसा ही प्रस्ताव दिया है।
अधिकारी इस फिल्म को पुरानी फिल्म का रूपांतरण बता रहे हैं, लेकिन यह मानना है कि यह मूल फिल्म से ‘अधिक सूक्ष्म और विस्तारित’ है, जिसमें मुख्य किरदार फा मुलान की भूमिका में मिग-ना वेन और छोटे ड्रैगन मुशु के रूप में इडी मर्फी हैं।
फिल्म अगले साल 2 नवंबर को रिलीज होगी।
डिज्नी मुख्य अभिनेत्री के लिए चीनी अभिनेत्री की तलाश में है।
‘मुलान’ एक वृद्ध योद्धा की बेटी की कहानी है, जो अपने पिता का स्थान लेने के लिए पुरुष का भेष धारण करती है।
dharmpath.com dharmpath