गोल्फ : मंगत और घोषला ने बनाई राष्ट्रीय फाइनल्स में जगह

चंडीगढ़, 16 फरवरी (आईएएनएस)। स्थानीय गोल्फ खिलाड़ी सौरव सिंह मंगत और वीनीत घोषला ने गुरुवार को 17वीं मर्सिडीज ट्रॉफी के राष्ट्री फाइनल्स में जगह बनाने में सफल रहे हैं।

चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में खेले गए इस दौर में मंगत ने श्रेणी-ए (0-17 वर्ष) और वनीत घोषला ने श्रेणी-बी (18-24 वर्ष) में क्रमश: 72.8 और 74 के स्कोर के साथ दिन का अंत किया।

यह दोनों खिलाड़ी अब 15 से 17 मार्च के बीच पुणे के ऑक्सफोर्ड गोल्फ रिसॉर्ट में होने वाले राष्ट्रीय फाइनल्स में खेलते नजर आएंगे।

वहीं सचिव देव मेहता ने बालानटाइ लोंग ड्राइव का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने 15वें होल पर 292 गज की दूरी से पुट किया।

राष्ट्रीय फाइनल्स में अंतिम तीन स्थान हासिल करने वाले तीन खिलाड़ी इसी साल सितंबर में जर्मनी में होने वाले मर्सिडीज ट्रॉफी में दुनिया भर के खिलाड़ियों के साथ शिरकत करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493