भारत की कोशिश सीपीईसी को नाकाम करने की : पाकिस्तान

इस्लामाबाद, 16 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने गुरुवार को आरोप लगाया कि भारत महत्वाकांक्षी 46 अरब डॉलर की चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा परियोजना (सीपीईसी) को नाकाम करने की योजना बना रहा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकरिया ने अपनी साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में कहा, “हम भारत (सरकार) की सीपीईसी को नाकाम करने की योजना से अवगत हैं।”

उन्होंने कहा कि भारत की पाकिस्तान में दखलंदाजी कोई छिपी बात नहीं है।

उन्होंने कहा कि भारत के परमाणु हथियार दक्षिण एशिया की शांति के लिए खतरा हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत द्वारा बड़े पैमाने पर हथियारों की खरीद क्षेत्रीय अस्थिरता पैदा कर सकती है।

जकरिया के मुताबिक, बलूचिस्तान से कथित भारतीय जासूस कुलभूषण यादव को गिरफ्तार किया गया। उसे सीपीईसी के कार्य को प्रभावित करने की कोशिश के तहत पाकिस्तान में प्रवेश कराया गया था। जकरिया का दावा है कि खुद कुलभूषण ने यह बात कबूली है।

जकरिया ने कहा कि आर्थिक परियोजना सीपीईसी से सिर्फ पाकिस्तान को ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र को लाभ होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493