फैशन शो में मॉडलों के फोन इस्तेमाल पर कान्ये ने लगाई रोक

न्यूयॉर्क, 17 फरवरी (आईएएनएस)। रैपर कान्ये वेस्ट ने यीजी सीजन-5 फैशन शो से संबंधित चीजों को राज रखने के लिए मॉडलों से उनके फोन ले लिए।

वेस्ट (39) ने बुधवार को यहां न्यूयॉर्क फैशन वीक में अपने हालिया परिधान संग्रह को पेश किया।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, परिधान संग्रह के बारे में कोई भी जानकारी लीक नहीं हो, इसलिए वेस्ट ने रिहर्सल के दौरान भी मॉडलों के फोन इस्तेमाल करने पर पाबंदी लगा दी।

खबरों के मुताबिक, फैशन शो में शामिल होने आईं काइली जेनर और अन्ना विन्टूअर को भी वेस्ट के आग्रह पर फोन का इस्तेमाल करने से रोक दिया गया।

इस फैशन शो में वेस्ट की पत्नी किम कर्दशियां, ट्यागा, हैले बाल्डविन और जो क्राविट्ज जैसी हस्तियां भी शामिल हुईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493