काबुल, 17 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी तथा तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति गुरबांगुली बर्दीमुहम्मदोव ने तुर्कमेनिस्तान-अफगानिस्तान-पाकिस्तान-भारत (तापी) गैस पाइपलाइन परियोजना के क्रियान्वयन के बारे में टेलीफोन पर चर्चा की।
समाचार एजेंसी तोलो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों नेताओं ने गुरुवार को द्विपक्षीय संबंधों तथा क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय नीति पर भी चर्चा की।
परियोजना पर काम की शुरुआत दिसंबर 2015 में हुई थी। इसके 2019 में पूरा होने की संभावना है।
बर्दीमुहम्मदोव ने गनी को तुर्कमेनिस्तान यात्रा का न्योता भी दिया।
तापी पाइपलाइन की कुल लंबाई 1,814 किलोमीटर है और इसकी सालाना क्षमता 33 अरब घन मीटर तक पहुंचने की संभावना है।
पाइपलाइन की तुर्कमेनिस्तान में लंबाई 214 किलोमीटर, अफगानिस्तान में 774 किलोमीटर और पाकिस्तान में 826 किलोमीटर होगी और यह पाकिस्तान से होकर भारत के पंजाब के फजिल्का तक पहुंचेगी।
dharmpath.com dharmpath