नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत गुरुवार को 54.49 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। बुधवार को भी यह मूल्य 54.49 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज हुआ था।
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीनस्थ पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
रुपये के संदर्भ में भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत शुक्रवार को बढ़कर 3647.88 रुपये प्रति बैरल हो गई, जबकि बुधवार को यह 3646.31 रुपये प्रति बैरल थी। रुपया गुरुवार को कमजोर होकर 66.95 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर के स्तर पर बंद हुआ, जबकि बुधवार को यह 66.92 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर था।
dharmpath.com dharmpath