चंडीगढ़, 17 फरवरी (आईएएनएस)। स्थानीय गोल्फ खिलाड़ी चिरंजीव सिंह बिलिंग और ताजिंदर सिंह रिहाल ने शुक्रवार को नेशनल फाइनल्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
रिहाल और बिलिंग ने यहां जारी 17वें वार्षिक मर्सिडीज ट्रॉफी के नौवें चरण में अच्छा खेल दिखाते हुए फाइनल्स के लिए योग्यता हासिल की है।
बिलिंग कटेगरी-ए (0-16) और रिहाल कटेगरी-बी (18-24) में शामिल हैं और दोनों ने शुक्रवार का खेल खत्म होने तक क्रमश: 69.8 और 73 का स्कोर हासिल किया।
ये दोनों गोल्फर 15 से 17 मार्च तक पुणे के ऑक्सफोर्ड गोल्फ रेजार्ट में होने वाले नेशनल फाइनल्स में हिस्सा लेंगे।
नेशनल फाइनल के तीन विजेता सितम्बर में जर्मनी में होने वाली मर्सिडीज ट्रॉफी में हिस्सा लेंगे। इनका सामना दुनिया भर से आए गोल्फरों से होगा।
dharmpath.com dharmpath