अमेरिकी शेयर बाजार रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद

न्यूयॉर्क, 18 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को रिकॉर्ड ऊपरी स्तर पर बंद हुआ।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 4.28 अंकों यानी 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 20,624.05 पर बंद हुआ।

एसएंडपी 500 सूचकांक 3.94 अंकों यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 2,351.16 पर और नैस्डैक कंपोजिट सूचकांक 23.68 अंकों यानी 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 5,838.58 पर बंद हुआ।

हालांकि, कारोबार की शुरउआत में बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी लेकिन बाद में बाजार में मजबूती आनी शुरू हुई।

शेयर बाजार सोमवार को राष्ट्रपति दिवस के अवसर पर बंद रहेंगे। इस दौरान देश में राष्ट्रीय अवकाश रहेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493