मेक्सिको, अमेरिका के संबंध महत्वपूर्ण स्थिति में

मेक्सिको सिटी, 18 फरवरी (आईएएनएस)। मेक्सिको और अमेरिका के संबंध मौजूदा समय में महत्वपूर्ण चरण में हैं।

अमेरिका में मेक्सिको के राजदूत पद के उम्मीदवार जेरोनिमो गुटीरेज ने कहा कि इस दौरान कोई भी संकट दोनों देशों के बीच संबंधों के लिए झटका हो सकता है।

डेमोक्रेटिक रिवोल्यूशन पार्टी (पीआरडी) के सांसदों को संबोधित करते हुए गेटीरेज ने कहा कि दोनों देशों के बीच वार्ता को कायम रखा गया क्योंकि इससे एक बेहतर संबंध के निर्माण की संभावना थी।

मेक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना निटो ने गुरुवार को अमेरिका में मेक्सिको के राजदूत पद के लिए गेटीरेज की दावेदारी सीनेट में पेश की थी।

सीनेटरों को संबोधित करते हुए गेटीरेज ने कहा कि मैं पूरी तरह से वाकिफ हूं कि इस तरह के कोई बदलाव नहीं होंगे जो राष्ट्रीय हित से परे हों।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493