तमिलनाडु के राजनीतिक हालात से खफा सिद्धार्थ

चेन्नई, 18 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता सिद्धार्थ ने तमिलनाडु के राजनीतिक हालात पर दुख जताते हुए शनिवार को कहा कि आखिर कब तक राज्य को इस स्थिति से जूझना होगा।

राज्य के राजनीतिक हालात पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सिद्धार्थ ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, “क्या तमिलनाडु के लिए कोई उम्मीद बची है या फिर इस तरह की निम्न स्तरीय राजनीति ही हमारी किस्मत बन गई है?”

इससे पहले अरविंद स्वामी और कमल हासन भी राज्य की स्थिति पर अपनी भावनाएं जाहिर कर चुके हैं।

फिलहाल, सिद्धार्थ एक हिंदी-तमिल द्विभाषी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493