ईपीए प्रमुख पद पर स्कॉट प्रुइट की नियुक्ति को सीनेट की मंजूरी

वाशिंगटन, 18 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी सीनेट ने ट्रंप प्रशासन में पर्यावरणीय सुरक्षा एजेंसी (ईपीए) के प्रमुख के पद पर स्कॉट प्रुइट के नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर स्कॉट प्रुइट काफी विवादास्पद रहे हैं, क्योंकि उन्होंने ओकलाहोमा में अटॉर्नी जनरल के पद पर रहते हुए दर्जन से अधिक बार ईपीए पर मुकदमा किया था।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, संसद में शुक्रवार को हुए मतदान में स्कॉट के पक्ष में 52, जबकि विपक्ष में 46 वोट पड़े।

डेमोक्रेट जो मैनचिन और उत्तरी डकोटा से हेदी हेटकैंप ने भी स्कॉट का समर्थन किया।

हालांकि, रिपब्लिकन सीनेटर सुजन कॉलिन्स ने स्कॉट के खिलाफ वोट डाला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493