लंदन, 18 फरवरी (आईएएनएस)। टॉटेनहम हाट्सपर के पूर्व प्रबंधक हैरी रेडक्नाप ने कहा है कि उनका पूर्व क्लब सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और यह अगले चार साल में इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) खिताब जीतने की स्थिति में होगा।
रेडक्नाप ने बीबीसी रेडियो-5 से कहा, “इस सीजन में इस क्लब ने शानदार खेल दिखाया है। मुझे लगता है कि अगले तीन या चार साल में यह क्लब तमाम अटकलों को खारिज करते हुए ईपीएल खिताब जीतेगा।”
साल 2011 में रेडक्नाप की देखरेख में टॉटेनहम ने चैम्पियंस लीग के क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था। वह चार साल तक क्लब के प्रबंधक रहे थे।
टॉटेनहम मौजूदा सीजन में 50 अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर चल रहे चेल्सी से उसके 10 अंक कम हैं।
ईपीएल में हालांकि बीते शनिवार को उसे लीवरपूल और फिर गुरुवार को यूरोपा लीग के अंतिम-32 दौर के पहले चरण के मुकाबले में गेंट के हाथों उसे हार मिली है।
dharmpath.com dharmpath