लंदन, 18 फरवरी (आईएएनएस)। बोर्नेमाउथ क्लब पर फुटबाल संघ (एफए) द्वारा डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघ का आरोप लगाया गया है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस आरोप के तहत एफए के डोपिंग रोधी विभाग के अधिकारियों ने क्लब से खिलाड़ियों के ड्रग टेस्ट के बारे में जानकारी देने की मांग की है।
बोर्नेमाउथ क्लब को खिलाड़ियों के प्रशिक्षण सत्रों और उनके निवास स्थलों के बारे में विस्तार से जानकारी देने के लिए कहा गया है, ताकि वह समय पर टेस्ट के लिए उपस्थित रह सकें।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले, मैनचेस्टर सिटी पर इसी मामले के संदर्भ में 35,000 पाउंड का जुर्माना लगाया गया था।
बोर्नेमाउथ को इस आरोप के लिए प्रतिक्रिया देने हेतु 23 फरवरी तक का समय दिया गया है। वर्तमान में क्लब प्रीमियर लीग सूची में 14वें स्थान पर है।
dharmpath.com dharmpath