कैब हड़ताल : ओला ने कहा सभी चालक काम पर लौटे

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली-एनसीआर के कैब यात्रियों की हड़ताल के कारण पिछले एक हफ्ते से जारी परेशानी शनिवार को समाप्त हो गई। एप आधारित कैब सेवा ओला ने सूचना दी है कि उसके सभी चालक काम पर लौट आएं हैं।

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली-एनसीआर के कैब यात्रियों की हड़ताल के कारण पिछले एक हफ्ते से जारी परेशानी शनिवार को समाप्त हो गई। एप आधारित कैब सेवा ओला ने सूचना दी है कि उसके सभी चालक काम पर लौट आएं हैं।

ओला ने अपने उपभोक्ताओं को एसएमएस भेजकर और एप पर एक नोटिफिकेशन जारी कर बताया है कि उसकी सेवा अब पूरी तरह से बहाल हो गई है और कैब चालकों की हड़ताल समाप्त हो गई है।

इससे पहले ओला और उबेर के कैब चालकों ने किराया और इंसेटिव बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए थे। उनका यह भी कहना था कि दिल्ली में चलने वाले कैब्स की संख्या पर लगाम लगाई जाए और उनकी सीमा तय की जाए।

यह हड़ताल सर्वोदय ड्राइवर्स एसोसिएशन ऑफ दिल्ली (एसडीएडी) की ओर से बुलाई गई थी। हड़ताल के कारण पिछले करीब एक सप्ताह से दिल्ली-एनसीआर की सड़कों से डेढ़ से दो लाख कैब गायब थी। लोगों को घर दफ्तर जाने के लिए कैब नहीं मिल रही थी। वहीं, रेडियो टैक्सी व आटो मनमाना किराया वसूल रहे थे।

इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली के परिवहन मंत्री सतेंद्र जैन ने चालकों को इस हड़ताल में किसी भी मध्यस्थता से इंकार कर दिया है। उनके कार्यालय से एसोसिएशन के पदाधिकारियों को लेबर कोर्ट जाने की सलाह दी गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493