एफए कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा चेल्सी

वॉल्वरहैम्प्टन, 19 फरवरी (आईएएनएस)। चेल्सी क्लब ने शनिवार देर रात एफए कप में खेले गए मैच में वॉल्वरहैम्प्टन क्लब को 2-0 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, मोलिनेक्स स्टेडियम में खेले गए इस मैच में चेल्सी के लिए प्रेडो (65वें मिनट) और डिएगो कोस्टा (89वें मिनट) ने गोल किए। कोस्टा ने इस सत्र में चेल्सी के लिए यह 16वां गोल दागा है।

वॉल्वरहैम्प्टन ने 2003 के बाद से एक भी बार एफए कप के क्वार्टर फाइनल में जगह नहीं बनाई है। इस मैच में चेल्सी के खिलाड़ी सेस्क फाबरेगास को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

चेल्सी ने वॉल्वरहैम्प्टन के खिलाफ खेले गए पिछले 11 में से 10 मैचों में जीत हासिल की है। इसके साथ ही 2016-17 की सभी प्रतियोगिताओं में चेल्सी की यह 24वीं जीत है।

चेल्सी के कोच एंटोनियो कोंटे ने कहा, “यह एक बहुत ही मुश्किल मैच था, लेकिन हम परिणाम से परिचित थे। पहले हाफ में बहुत मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन दूसरे हाफ में दागे गए दो गोल हमारे लिए लाभदायक साबित हुए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493