दोहा, 19 फरवरी (आईएएनएस)। चेक गणराज्य की प्लीस्कोवा के लिए यह साल लाभकारी साबित हो रहा है। उन्होंने कतर ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, प्लीस्कोवा ने टूर्नामेंट के फाइनल में कैरोलिन वोजनियाकी को मात देकर इस साल की अपनी दूसरी खिताबी जीत हासिल की।
चेक गणराज्य की प्लीस्कोवा ने वोजनियाकी को एक घंटे 20 मिनट तक चले मुकाबले में सीधे सेटों में 6-3 6-4 से मात देकर कतर ओपन खिताब पर कब्जा जमाया। इससे पहले जनवरी में प्लीस्कोवा ने ब्रिस्बेन में खिताबी जीत हासिल की थी।
अपनी जीत के बाद विश्व की तीसरी वरीयता प्राप्त 23 वर्षीया प्लीस्कोवा ने कहा, “मेरे लिए यह सप्ताह असाधारण था। इस तरह की परेशानियों में खेल पाना आसान नहीं था।”
प्लीस्कोवा ने कहा, “मेरे लिए इस साल की शुरुआत बेहद अच्छी रही है। पिछले साल अमेरिकी ओपन के फाइनल में पहुंचना मेरे लिए सबसे शानदार परिणाम था। इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा था।”
dharmpath.com dharmpath