केरल : अभिनेता की मौत के मामले में पुलिस बेसुराग, अदालत जाएगा परिवार

कोच्चि, 19 फरवरी (आईएएनएस)। केरल के दिवंगत अभिनेता कलाभावन मणि के परिवार का कहना है कि वे जांच के किसी दिशा में नहीं पहुंचने और कोई जानकारी नहीं मिलने से अब न्याय पाने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं।

केरल के मशहूर अभिनेता मणि (45) ने मलयालम और अन्य भाषाओं में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्हें पिछले साल चार मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, दो दिन बाद उनका निधन हो गया।

अभिनेता के भाई आर.एल.वी. रामाकृष्णन ने मीडिया को बताया कि यह अचरज की बात है कि साइंटिफिक रिपोर्ट में जहर से मौत होने का सबूत सामने आने के बावजूद पुलिस जांच को आगे नहीं बढ़ा पाई।

रामाकृष्णन ने कहा, “साइंटिफिक रिपोर्ट में दो जहरीले पदार्थो की मौजूदगी बताई गई है, लेकिन अभी तक पुलिस इस बात का पता नहीं लगा पाई है कि हुआ क्या था। हम जल्द ही फैसला लेंगे कि इस मामले में क्या कदम उठाने की जरूरत है। हमारे पास अदालत जाने का भी विकल्प है।”

रामाकृष्णन ने बताया कि पिछले साल मई में नए मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन के नेतृत्व में सरकार बनते ही इस मामले की सीबीआई जांच करान की मांग की गई थी, लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493