पुलिस ने बताया कि पकड़े गए संदिग्ध आईएस लड़ाकों- एक युवक और एक युवती की उम्र क्रमश: 20 और 26 साल है। इससे पहले वे दोनों सीरिया में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद जब देश (तुर्की) में वापस चोरी-छिपे प्रवेश की कोशिश कर रहे थे तो तुर्की के अधिकारियों ने उन्हें ऐसा करते पकड़ लिया और देश से बाहर निकाल दिया था।
मोम्बासा काउंटी के कमांडर पीटर माएलो ने कहा कि आईएस के दोनों संदिग्ध आतंकवादियों से आतंकी नेटवर्क की गतिविधियों की जानकारी हासिल करने के लिए पूछताछ की जा रही है।
माएलो ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस और खुफिया अधिकारियों ने आतंकवादी हमलों को रोकने के लिए मोम्बासा और अन्य तटीय शहरों में निगरानी और सुरक्षा बढ़ा दी है।
dharmpath.com dharmpath