अबू धाबी में रक्षा प्रदर्शनी में विध्वंसक तकनीक पर चर्चा

अबू धाबी नेशनल एक्जिबिशंस कंपनी (एडीएनईसी) के आयोजक के अनुसार, “रक्षा एवं सुरक्षा प्रौद्योगिकी में विध्वंसक खोज’ विषय पर आधारित पांच दिवसीय प्रदर्शनी के तेरहवें संस्करण में 57 देशों की 1,235 कंपनियां शामिल हुईं।”

उद्घाटन समारोह में संयुक्त अरब अमीरात के उप राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस व संयुक्त अरब अमीरात सेना के उप सुप्रीम कमांडर मोहम्मद बिन जायद अल-नाहयान और सूडान के राष्ट्रपति ओमर अल बशीर शामिल हुए।

संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा राज्य मंत्री मोहमम्द अल-बोवारदी ने कहा, “विध्वंसक प्रौद्योगिकी और इसके प्रभाव को सभी सैन्य शाखाओं द्वारा समझा जाना चाहिए और निगरानी की जानी चाहिए, क्योंकि यह प्रौद्योगिकी साइबर युद्ध को बढ़ावा देता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493