नेतन्याहू के आस्ट्रेलिया दौरे का विरोध

केनबरा, 20 फरवरी (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की आगामी आस्ट्रेलिया दौरे का विरोध हो रहा है।

फिलीस्तीन को लेकर नेतन्याहू की नीतियों की वजह से आस्ट्रेलिया के 60 से अधिक लोग उनका विरोध कर रहे हैं।

नेतन्याहू बुधवार को आस्ट्रेलिया का पांच दिवसीय दौरा शुरू करेंगे। यह किसी इजरायली प्रधानमंत्री का किसी देश का पहला दौरा होगा।

समाचार एजेंसी एफे ने विरोध कर रहे समूह की ओर से जारी बयान के हवाले से बताया, “यह समय जूझ रहे फिलीस्तीनी लोगों की पीड़ा समाप्त करने और अंतर्राष्ट्रीय कानून को लागू करने में अधिक संतुलित भूमिका को सहयोग देने का है।”

आस्ट्रेलिया फिलीस्तीन एडवोकेसी नेटवर्क की ओर से जारी बयान में फिलीस्तीनी घरों को ध्वस्त करने का हवाला देते हुए नेतन्याहू की नीतियों की आलोचना की।

इस बयान पर पूर्व नेताओं, धार्मिक एवं कानूनी विशेषज्ञों सहित आस्ट्रेलिया के पूर्व अटॉर्नी जनरल गैवन ग्रिफिथ, मानवाधिकार वकील और वकील जुलियन बर्नसाइड और श्रम नेताओं लॉरी फग्र्युसन, मेलिसा पार्क, एलेन ग्रिफिन और जिल हॉल हैं।

नेतन्याहू के आस्ट्रेलिया दौरे को लेकर देश के पूर्व प्रधानमंत्री केविन रूड के उस बयान की भी आलोचना हो रही है जिसमें केविन ने कहा था कि उन्हें डर है कि एक स्वतंत्र फिलीस्तीनी देश के पतन से इसके लोग दोबारा कट्टर बना सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493