राहुल ढोलकिया की नई पटकथा में कोई विवाद नहीं!

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। ‘रईस’ के बाद फिल्म निर्देशक राहुल ढोलकिया नई पटकथा के साथ तैयार हैं। उनकी ‘रईस’ पाकिस्तान में यह कहते हुए प्रतिबंधित कर दी गई कि इसमें मुसलमानों को नकारात्मक ढंग से दिखाया गया है। उनका कहना है कि नई पटकथा में उन्होंने इसका पूरा ख्याल रखा है कि इससे किसी तरह का विवाद न हो और न ही इसमें राजनीतिक या सांप्रदायिक सामग्री हो।

ढोलकिया ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, “नई पटकथा के साथ तैयार। इसका लेखन इस प्रकार होगा कि इसमें कोई राजनीति, सांप्रदायिक सामग्री या विवादास्पद चीज न हो।”

नई परियोजना का अधिक खुलासा नहीं करते हुए ढोलकिया ने आईएएनएस से कहा, “अभी नहीं। इस वक्त कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। इस पर काम चल रहा है। यह रोमांचक होगा।”

उन्होंने कहा कि फिलहाल नई फिल्म के लिए नाम तय नहीं किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493