उत्तरी मेक्सिको के राज्य चिहुआहुआ राज्य में स्थित नाइका खदान सीसी, जस्ता और चांदी का खदान है और यहां 1.2 मीटर व्यास में चौड़ा और 15 मीटर लंबा विशाल सेलिनाइट क्रिस्टल भी पाए जाते हैं।
गुफा के अंदर का तापमान 60 डिग्री सेल्सियस के साथ बहुत गर्म और आद्र्र है।
वैज्ञानिकों ने दीवारों और क्रिस्टल गुफा के आसपास पाए जाने वाले जीवाणुओं की खोज की थी, लेकिन कैलिफोर्निया के मोफेट फील्ड में स्थित नासा के एस्ट्रोबायोलॉजी इंस्टीट्यूट के निदेशक पेनीलोप बेस्टन के नेतृत्व वाली टीम ने क्रिस्टल की सुराखों और रिक्त स्थानों पर फंसे इन निष्क्रिय सूक्ष्म जीवाणुओं की खोज की है।
इस तरह का शोध दर्शाता है कि कैसे लचीला जीवन अत्यंत कठोर परिस्थितियों में भी अनुकूलन कर लेता है और यह पृथ्वी से परे अन्य ग्रहों पर भी जीवन होने की संभावना को दर्शाता है।
dharmpath.com dharmpath